कोडरमा, मई 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिले के जयनगर प्रखंड को जिला परिषद बोर्ड की ओर से बड़ी सौगात मिली है। जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने 27 मई को जयनगर प्रखंड में करीब एक करोड़ 49 लाख की लागत से दस योजनाओं का शिलान्यास किया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि गांव-कस्बों का विकास किए बिना शहरों का विकास संभव नही। गांव में ही भारत की आत्मा बसती है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद बोर्ड को अधिक से अधिक फंड मिले, इसके लिए पंचायती राज विभाग और राज्य सरकार से हमेशा सामंजस्य स्थापित कर फंड मुहैया कराने के लिए संघर्ष किया जाता रहा है। जिला परिषद के द्वारा पंचायती राज विभाग से प्राप्त मद और जिला निधि मद से जयनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में 1 करोड़ 49 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें नईटांड़, बेको,तेतरोन,गोहाल, खरियोडीह, ककरचोली और करि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.