कोडरमा, जनवरी 4 -- जयनगर। सरकार द्वारा आम लोगों को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले में महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आंखों की जांच, दंत परीक्षण तथा सामान्य रोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सीपीएम शैलेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में योग्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रहेगी, जो लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेला में पहुंचकर अपनी जांच कराएं, उपचार कराएं और स्वस्थ जीवन का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्ता...