कोडरमा, अप्रैल 29 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के तेतरौन गांव में चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों को दंग कर दिया है। चोरों ने इस बार न कोई बाइक उठाई, न ही जेवर बल्कि सीधे बैल को ही अपना निशाना बना लिया। पीड़ित पशु मालिक रंजीत यादव ने बताया कि बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक ब्लैक स्कॉर्पियो उनके घर के पास आकर रुकी। घर के बाहर बंधे बैल को चोरों ने बड़ी चालाकी से खोला और कुछ ही मिनटों में उसे गाड़ी में डालकर फरार हो गए। रंजीत यादव के अनुसार, जब हमें भनक लगी तो शोर मचाया और पीछा भी किया, लेकिन तब तक चोर तेज रफ्तार से निकल चुके थे। यह भी पढ़ें- चोरों ने पार की कार, मुकदमा उन्होंने यह भी चौंकाने वाला दावा किया कि स्कॉर्पियो में केवल ड्राइवर की सीट थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी को अंजाम...