जयनगर में एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी, ग्रामीणों में भय
कोडरमा, जून 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के योगियाटीला पंचायत अंतर्गत बागोडीह गांव में रविवार रात हुई सिलसिलेवार चोरी की चार घटनाओं ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने एक ही रात में चार अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवरात और कीमती बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले दुर्गी राम के घर का ताला तोड़कर पीतल और कांसा के बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद श्याम सुंदर राम के घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नगदी समेत लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वहीं कलवा देवी के घर से भी कीमती बर्तन चोरी कर लिए गए। चोरों ने प्रयाग यादव के घर को भी निशाना बनाया, जहां परिवार के लोग छत पर सो रहे थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.