कोडरमा, फरवरी 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जयनगर-बगडो रोड पर बेलकतरी के समीप जंगल क्षेत्र में रविवार की शाम तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा और एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना करीब शाम चार बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। बेलकतरी मोड़ के पास उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे एम्बुलेंस सीधे पोल से भिड़ी और पलट गई। गनीमत रही कि एम्बुलेंस में उस समय कोई मरीज या शव मौजूद नहीं था। चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस बगोदर (जिला गिरिडीह) की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...