कोडरमा, जून 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। एनजीटी की रोक के बावजूद क्षेत्र में जारी अवैध बालू खनन और परिवहन के मामले को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया। गुरुवार सुबह अंचल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुड़गुडी-बांसडीह के बीच स्थित बालू घाटों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। अंचल अधिकारी सारांश जैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। कई चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि एनजीटी की रोक के बावजूद क्षेत्र के विभिन्न घाटों से लगातार अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। अभियान में थाना प्रभारी विकास कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। अं...