जयनगर पुल का फाटक बंद नहीं होने से दहताल में जा रहा पानी
बलिया, सितम्बर 29 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर सोमवार की देर रात से अचानक तेजी से बढ़ने लगा। मंगलवार को नदी का पानी तेजी से सुल्तानपुर, भोजपुरवा, महाराजपुर, चांदपुर आदि गांवों की ओर फैलने लगा। वहीं, जयनगर पुल का एक फाटक बंद नहीं हो पाने के कारण पानी दहताल में भी तेजी से जा रहा है। इससे ग्रामीणों में चिंता और दहशत है। बाढ़ विभाग के कर्मचारी बांस और मिट्टी के सहारे बहाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। टीएस बंधा पर जयनगर गांव के पास बने पुल पर लोहे के चार फाटक हैं। बाढ़ के दौरान इन फाटकों को बंद कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- बिहार: गंडक ने अब तोड़ा चंपारण तटबंध, अफसरों ने गांववालों का फोन तक नहीं उठाया; दहशत में लोग जलस्तर घटने पर इन्हें खोल दिया जाता है, ताकि दक्षिण दिशा से दहताल का अतिरिक्त पानी वापस सरयू नदी में चला जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.