मधुबनी, मई 16 -- जयनगर। जयनगर थाना पुलिस ने तकनीकी दक्षता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। अपर थानाध्यक्ष जीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर मालिक के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार शिलानाथ वार्ड संख्या-1 निवासी धर्मेंद्र कुमार मांझी का मोबाइल जयनगर बाजार में गिरकर खो गया था। उन्होंने जयनगर थाना में लिखित आवेदन दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व एसआई मोनिका कुमारी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- जयनगर पुलिस ने पांच घंटे में खोया मोबाइल किया बरामद, मालिक को सौंपा पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से मोबाइल को ट्रैक किया। तथा बाजार मे...