कोडरमा, अप्रैल 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। एसपी कुमार शिवाशीष के आदेश पर शनिवार की रात जयनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वारंटियों एवं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन ऑलआउट चलाया गया। अभियान की मॉनिटरिंग खुद पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा किया गया। इस अभियान के दौरान जयनगर थाना क्षेत्र से नौ वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को कोडरमा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटियों में कुंदन रजक पिता शिव शंकर रजक योगियाटीला, हाफिद अंसारी पिता हनीफ अंसारी बेको, तारा खातून पति रफीक गोपालडीह, महादेव चौधरी पिता बनवारी चौधरी अमजो, सलमा खातून पति आसिफ खान खेसकरी, सिकंदर यादव पिता बुल्की यादव, मुंशी यादव पिता स्व बोधि यादव, आसिफ खान उर्फ सद्दाम खेसकरी, रफीक खान सफीक खान गोपालडीह के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ज्वालापुर पुलिस ने 4 वारंटियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.