जामताड़ा, अप्रैल 4 -- जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर पहले साहना मोहल्ले के समीप डाउन लाइन में जयनगर से पूरी जा रही 18420 डाउन ट्रेन में आग लगने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींचकर गाड़ी को रोक दिया और ट्रेन से कूद कर नीचे उतर गए। ऊप लाइन की पटरी पूरी तरह लोगों से भर गई थी। उसी समय विपरीत दिशा से अप लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन का सिग्नल हो गया। जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों के पास से ट्रैक पर खड़े यात्रियों को हटाया गया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। किसी भी सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना की पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जयनगर से पूरी जा रही ट्रेन संख्या 18420 जामताड़ा स्टेशन के करीब साहना के पास पहुंची थी कि अचानक यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी...