कोडरमा, मई 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर परियोजना अंतर्गत सेक्टर 5 से 7 की आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने की। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, टेक होम राशन वितरण, उपस्थिति, गर्भवती महिलाओं के समयबद्ध पंजीकरण, बच्चों के नियमित वजन एवं लंबाई मापन, गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान तथा उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती सुनिश्चित कराने सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान केंद्रवार प्रगति प्रतिवेदन एवं लाभुकों के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए सेविकाओं को प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रखंड में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, मनरेगा कार्यों की प्र...