मधुबनी, दिसम्बर 31 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। मधवापुर में खेले जा रहे एमपीएल सीजन 9 के सुपर-12 चरण के छठे एवं अंतिम रोमांचक मुकाबले में एसएसबी जयनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेपीएफ जनकपुर (नेपाल) को 4 विकेट से पराजित कर सुपर सिक्स में प्रवेश कर लिया। जनकपुर (नेपाल) की टीम 19.2 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विशाल सुसलिंग ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। उनके अलावा सायमंन ने 39 रन तथा इमरान शेख ने 14 रन का योगदान दिया। एसएसबी जयनगर की ओर से गेंदबाजी में अमन ने 3 विकेट झटके, जबकि प्रमोद यादव, अजय नायक और आदित्य को 2-2 विकेट मिले। प्रफुल्ल ने 1 विकेट हासिल किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसबी जयनगर की टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.