मधुबनी, जून 13 -- जयनगर। नगर पंचायत जयनगर के टैक्स वसूल कर्मी श्रवण कुमार पासवान पर 52 लाख 02 हजार 963 रुपये गबन करने के आरोप में एफआईआर कराई गई है। नगर पंचायत के ईओ सुनील कुमार के निर्देश पर स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार के बयान पर शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- मंगलपुर थाने से 443 माल गायब,पूर्व हेड मोहर्रिर पर मुकदमागबन के विवरण एफआईआर में बताया गया कि वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक के होल्डिंग टैक्स समेत अन्य विविध शुल्क मद में 54 लाख 62 हजार 963 रुपये वसूल किये गये थे। जिसे आरोपी ने नगर पंचायत के सरकारी खाते में जमा कराने की बजाय अपने निजी काम में खर्च कर दिया। 14 अक्टूबर 2025 को स्वच्छता पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। जांच में खुलासा हुआ है कि 54 लाख 62 हजार 963 रुपये बैंक में नहीं जमा कराया गया। उसके बाद कर्...