कोडरमा, मार्च 20 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना परिसर के हाजत में विजय यादव नामक व्यक्ति द्वारा कथित आत्महत्या किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार को थाना का प्रभार सौंपा गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंप दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है, ताकि जांच निष्पक्ष और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.