कोडरमा, अप्रैल 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना के समीप स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से तेल गिरने के कारण आग और भड़क उठी। ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मी की सतर्कता और प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विकास कुमार पहुंचे और दमकल को सूचना दी आग पर नियंत्रण के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, मची अफरातफरी इस दौरान स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आग लगने की घटनाओं में अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.