कोडरमा, अप्रैल 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग स्थित जयनगर झंडा चौक पर लगातार लगने वाले जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अंचल अधिकारी सारांश जैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसके तहत सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान थाना मेन रोड पर घरों के बाहर सड़क पर बनी सीढ़ियां और दुकानों के आगे निकाले गए हिस्सों को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों के साथ हल्की नोंकझोंक भी हुई, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखा।इस अभियान में थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई थाना मेन रोड से लेकर पेठियाबागी तक चलायी गई। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे नालियों पर ढ़क...