जयनगर के सभी 132 बूथों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से दावा-आपत्ति शुरू
कोडरमा, अगस्त 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर 2026 के तहत मंगलवार को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के जयनगर प्रखंड के सभी 132 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जयनगर प्रखंड में कुल 1,02,515 मतदाता हैं। इनमें 11,478 मतदाताओं का नाम संग्रहणीय सूची में तथा 21,622 मतदाताओं के नाम विसंगति श्रेणी में प्रकाशित किए गए हैं, जिनका नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी-सह-अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बूथ संख्या 69, 71, 72, 73, 82 एवं 83 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम कुमार एवं आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.