कोडरमा, अप्रैल 4 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के लोहाडंडा जंगल में शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज गर्मी और सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के मौसम में इस जंगल में हर साल आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 6 बजे आग पर धीरे-धीरे काबू पाया गया। समय रहते दमकल, व...