जयनगर के युवक की चिलगाबर में हादसे में मौत, साथी रिम्स रेफर
कोडरमा, मार्च 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा के अवसर पर लगे मेले में जाने के दौरान शनिवार की रात चिगलाबार के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बेठियाबागी निवासी 18 वर्षीय राजन कुमार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से हीरोडीह में मेला देखने जा रहा था। इसी दौरान जयनगर-झुमरीतिलैया मुख्य मार्ग पर चिगलाबार के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क के किनारे जा गिरे। इसके बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान राजन कुमार की मौत हो गई। वहीं उसके एक साथी आकाश कुमार की हालत गंभीर बनी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। तीसरे युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.