जयनगर के पचहर में टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
मधुबनी, अप्रैल 4 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पचहर गांव स्थित इडेन गार्डन मैदान में शनिवार से इस्लाम क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट सीजन-5 शुरू हुआ। टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग ले रही है। 12 अप्रैल को फाइनल डे नाईट मैच खेला जाएगा। पहला मैच भेलहा खुटौना व मोहनपुर लदनियां के बीच खेला गया। भेलहा टीम के कप्तान मो. सद्दाम ने टॉस जीतकर मोहनपुर के कप्तान गणेश ठाकुर को बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। समाचार प्रेषण तक मैच चल रहा था। सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार प्रभाकर, पूर्व प्रखंड प्रमुख सूर्यनाथ यादव,इस्लामिया कमिटी के संस्थापक सीआरपीएफ के अवकाश प्राप्त जवान मो. जाकिर हुसैन, रामनाथ यादव, मो. गुलजार, अहमद हुसैन सहित अतिथियों ने उद्घाटन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.