कोडरमा, जून 27 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जंगल से भटके तीन जंगली हाथियों का झुंड शनिवार को कंद्रपडीह रेलवे लाइन की ओर से डीवीसी की ओर से संचालित केटीपीएस प्लांट परिसर में प्रवेश कर गया। हाथियों के प्लांट में घुसते ही पूरे परिसर में दहशत का माहौल बन गया। हाथियों का झुंड प्लांट परिसर और सीआईएसएफ कॉलोनी के समीप जंगल-झाड़ियों में विचरण करता रहा। वन विभाग और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ड्रोन कैमरे की मदद से लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है तथा उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड प्लांट में पहुंचने से पहले शुक्रवार रात करीब 10 बजे हीरोडीह गांव पहुंचा, जहां जयराम चौधरी के घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कंद्रपडीह निवासी वार्ड सदस्य सोमर साव के घर का भी दरवाजा तोड़ दिया और फिर भटकते हुए...