कोडरमा, अप्रैल 30 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जयनगर प्रखंड के कटिया (परसाबाद) गांव में गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार के नेतृत्व में द्वितीय चरण के अंतर्गत संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिसमें एक महिला में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई। अभियान के दौरान टीम ने गांव के सभी पुराने एवं उपचाराधीन मरीजों की भी जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। डॉ. रमण कुमार ने मरीजों के उपचार में साथ कैल्शियम, आयरन-फोलिक एसिड और मल्टीविटामिन देने के निर्देश दिए। डॉ. रमण कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक इस गांव में कुष्ठ के 18 मरीज मिल चुके हैं, जिसके चलते इसे हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। रोग के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जिला स्तरीय टीम द्वारा लगाता...