जयनगर का युवक बना हादसे का शिकार, खेसकरी के सरफराज की अंगुल में मौत
कोडरमा, मार्च 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसकरी गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक सरफराज खान की ओडिशा के अंगुल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सरफराज खान, पिता शौकत खान, ईद का त्योहार अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी मनाने के बाद रोजी-रोटी की तलाश में ओडिशा कमाने गए थे। परिजनों को क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा।मिली जानकारी के अनुसार, अंगुल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन (ट्रेलर) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। सरफराज अपने परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.