नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने गुरुवार को टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बल्ले से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड रचा। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 11वें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा अंजाम दिया है। सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने इंदौर में तमिलनाडु के खिलाफ ग्रुप बी मैच में 26 गेंदों में 40 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और दो छक्के निकले। उनादकट ने ऐतिहासिक पारी खेलकर इंग्लैंड के डैनी ब्रिग्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। ब्रिग्स ने 2020 में बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से 11वें नंबर पर उतरने के बाद होबार्ट हरिकेन्स के विरुद्ध नाबाद 35 रन बनाए थे। उन्होंने 18 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए थे।जयदेव उनादकट ने की दमदार साझेदारी जयदेव उनादकट ने चेतन सकारिया के साथ मिलकर दमदार साझेदारी की। ...