जयदीप सेंगर की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव हिरासत में मौत के मामले में दस साल की सजा काट रहे जयदीप सिंह सेंगर की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा है। जयदीप ने कैंसर की सर्जरी के बाद स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए सजा निलंबित करने की मांग की है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय की। साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जयदीप को इलाज के लिए जरूरी सभी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जयदीप की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार दुबे ने अदालत को बताया कि सजा निलंबित करने के लिए यह उनकी दूसरी याचिका है। यह भी पढ़ें- उन्नाव कस्टडी डेथ: जयदीप सेंगर की सजा निलंबन की गुहार, दिल्ली HC का क्या रुख? उन्होंने दलील दी कि जयदीप दस साल की कुल सजा की एक-तिहाई अवधि पूरी कर चुके हैं। नए कानून के तहत सजा निलंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.