रामपुर, मार्च 27 -- नवनिर्मित जयतोली-मदारपुर मार्ग पर रामगंगा पुल के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए ने देर रात कई बाइक सवारों पर झपट्टा मारा, हालांकि सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से आसपास के गांवों के लोगों ने इस मार्ग से आना-जाना कम कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे तेंदुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इसी स्थान का बताया जा रहा है। बता दें कि इस रोड पर हाल ही में यातायात शुरू हुआ है और रामगंगा नदी पर बने नए पुल से रामपुर की दूरी भी कम हो गई है। गांव जयतोली निवासी बबलू ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर भतीजे फरहान के साथ देर रात बाइक से लौट रहे थे। रामगंगा पुल के पास अचानक एक जंगली जानवर ने झपट्टा मारा। पहले उन्हें गी...