जयचंद्र किले में सुहेलदेव आर्मी के पहुंचने पर हंगामा
कौशाम्बी, जून 15 -- राजा जयचंद्र का किला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। एक हफ्ता पहले किले के अंदर युवकों ने मातम करते हुए सीनाजनी की थी। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। सोमवार को सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंच गए तो हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स के साथ सीओ पीएसी लेकर पहुंच गए। अनुमति न मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नाराज होकर वापस लौट गए। कड़ा में स्थित राजा जयचंद्र के किले में हफ्ता भर पहले घुसकर बारादरी के अंदर युवकों ने मातम करते हुए सीनाजनी की थी। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अनजाना कबीर की आईडी से पोस्ट की गई तो हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर की। कार्रवाई कराने की मांग भी अफसरों से की। इसके बाद किले की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही आम आदमी के जाने पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.