मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी। मिथिलांचल हरि नाम संत सम्मेलन संसदीय बोर्ड की बैठक रविवार को सिमरिया के तुलसीपीठाधीश्वर विष्णुदेवाचार्य बाल व्यासजी के अध्यक्षता में टाउन क्लब फील्ड में हुई। सबों ने अगले साल फिर 83 वां अधिवेशन में जुटने का निर्णय लिया। जिसमें सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रतिनिधि साथ ही निदेशक परिषद के सदस्य अवकाशप्राप्त जिला जज एन के लाल, अवकाशप्राप्त डीआईजी चन्द्रकांत दास, प्रो. नरेन्द्र नारायण सिंह निराला, भोलानंद झा, अधिवक्ता वासुदेव झा, रामनाथ ठाकुर, प्रमोद नारायण झा, राजेन्द्र झा, प्रदीप कुमार डब्लू, पवन कुमार मिश्र आदि उपस्थित हुए। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले 83 वां अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त संत , महात्मा एवं जगतगुरु को बुलाया जाएगा। पिछले सम्मेलन के आमद व खर्च की स्वीकृति दी गई। बैठ...