लखीसराय, जनवरी 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मोरारी बापू गुरुवार को अशोक धाम मंदिर में कथा के समापन के बाद शृंगी ऋषि धाम पहुंचे। शृंगी ऋषि धाम पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर के पास से हुई, जहां से उनके अनुयायियों ने मोरारी बापू को डोली में बिठाकर कंधे पर उठाकर शृंगी ऋषि मंदिर तक ले गए। डोली यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में जयकारे गूंजते रहे और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में पहुंचते ही मोरारी बापू ने सबसे पहले बाबा भोलेनाथ के मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे मां पार्वती (दुर्गा) मंदिर पहुंचे और पूजा की। मां पार्वती मंदिर के उपरांत मोरारी बापू शृंगी ऋषि के मंदिर पहुंचे और वहां भी मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न की। सभी स्थलों पर आचार्...