बलिया, अप्रैल 16 -- बलिया, संवाददाता। वैशाख महीने के शिवरात्र पर बुधवार को जिले भर के शिव मंदिरों पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए भोर में ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। भक्तों ने 'हर-हर महादेव और बोल बम और जय शिव शंकर' के जयघोष के बीच शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। शिवालयों पर भक्तों की लंबी कतार तेज धूप पर आस्था को भारी साबित कर रही थी। सुरक्षा व्यवस्था का पर्याप्त बंदोबस्त नजर आया। शहर के बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, रामपुर उदयभान स्थित शिवालय पर भारी संख्या में भोला भक्तों ने पूजन अर्चन किया। कुछ भक्तों ने व्रत रखा तथा रात में जागरण किया। यह भी पढ़ें- राजा बेणु के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मान्यता है कि वैशाखी शिवरात्रि पर महादेव की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.