रांची, जनवरी 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के बास्की गांव में गुरुवार की शाम धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन (मध्यप्रदेश) के बकावा से लाए गए पवित्र नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा का गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरा गांव हर-हर महादेव और जय-जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठा। गांव की सीमा पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में शंख, घंटी और पूजा की थाली लेकर श्रद्धापूर्वक स्वागत के लिए उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचगव्य सहित पवित्र द्रव्यों से नर्मदेश्वर शिवलिंग का विधिवत स्नान कराया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा का भव्य नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ...