अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़। जयगंज में शुक्रवार को कूड़ा समय से नहीं उठा। सड़क किनारे कचरा पड़ा रहा। इससे वहां से गुजर रही गाय कचरे को खाने लगीं। लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों से कूड़ा देरी से उठा था। जयगंज में कचरा उठाने के बाद दोबारा डाल दिया गया था। सारसौल में बारिश से कीचड़अलीगढ़। सारसौल वैशालीपुरम वाली गली में शुक्रवार को बारिश के कारण कीचड़ हो गई। इससे आने जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ा। सड़क नहीं बनने के कारण आए दिन बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ व मिट्टी फैल जाती है। इससे स्थानीय नागरिको में रोष देखने को मिला।महेंद्र नगर में जलभरावअलीगढ़। शुक्रवार को बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। महेंद्र नगर में मामूली बारिश...