भागलपुर, मई 28 -- जयखूट बाजार से जल्द हटेगा अतिक्रमण, आवश्यक प्रक्रिया पूरी सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला प्रखंड के कई क्षेत्रों में प्रशासन का बुलडोजर चलने वाला है। अंचल स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई है। प्रखंड के सन्हौला मुख्य बाजार में बारी आदर्श उच्च विद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला के मुख्य गेट, सन्हौला मुख्य बाजार और जयखूट चौक से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अंचल स्तर पर इसकी सारी तैयारी कर ली गई है। थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने यह बात बतायी। उन्होंने कहा कि जयखूट चौक पर नहर किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान बनाया गया है और दुकान भाड़ा पर देकर राशि वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों ने वरीय पदाधिकारी से लिखित आवेदन दिया है। अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि बहुत जल्द कार्रवाई की...