बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- जयकारों से गूंजा हरनौत बाजार, सबनहुआडीह से निकली कलश शोभा यात्रा श्रद्धा का सैलाब: नगर भ्रमण के बाद बाबा बख्तोर मंदिर के पास शुरू हुआ श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़, मेला में झूला का बच्चों ने लिया आनंद फोटो : हरनौत कलश : हरनौत बाजार में बुधवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त। हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सबनहुआडीह स्थित बाबा बख्तौर मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम से पधारे यज्ञाधीश त्यागी बाबा की देखरेख और बनारस के विद्वान यज्ञाचार्य आशुतोष मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जयकारों से हरनौत बाजार गूंजा। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी पर आस्था भारी दिखी, जब 351 महिला श्रद्धा...