कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर देहात। आस्था के केंद्र गौरी कुंड शोभन आश्रम में रविवार को भी वैदिक मन्त्रों के साथ हवन पूजन जारी रहा। दूसरे दिन सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए। इनके जयकारों से गौरी कुंड का माहौल भक्तिमय है। दूसरे दिन भी संगीतमय रामचरित मानस पाठ जारी रहा । शोभन आश्रम के ब्रह्मलीन गुरुदेव भगवान स्वामी रघुनंदन दास महाराज की पुण्य स्मृति में उनकी तपोस्थली गौरीकुंड में चल रहे भव्य वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन महंत हरिशरणम पांडेय की देखरेख में आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आचार्य पं. शिव नंदन त्रिवेदी, पं. अनिल शुक्ल,पं. केशव तिवारी,पं.नितिन मिश्र, पं. अनूप मिश्र ने माता महागौरी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही वैदिक मंत्रो के साथ हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं। सुबह से ही आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.