प्रयागराज, मार्च 21 -- विश्व हिंदू परिषद हनुमान प्रखंड की ओर से राम उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को सिविल लाइंस धरनास्थल से हनुमत निकेतन तक श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। फूल-मालाओं से सजे रथ पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण बैठे तो आगे हनुमान हाथ में पताका और गदा लेकर विराजे थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम, जय हनुमान... जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, मधुराम शरण, प्रांत कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल, विनोद अग्रवाल, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, लालमणि तिवारी, सुनील रघुवंशी, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पार्षद पंकज जयसवाल, अंशुमान, श्यामचंद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...