मऊ, मार्च 20 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र में गुरुवार को चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। जगह जगह भगवान श्रीराम की झांकी का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्ति भावनाओं से ओत प्रोत हो गया था। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर निकाली गई यह शोभा यात्रा नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण से शुरु होकर ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय होते हुए मधुबन मोड़ स्थित रोडवेज परिसर के हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के आयोजक विशाल सिंह रघुवंशी ने कहा कि चैत्र नवरात्र सनातन धर्म के लिए पावन पर्व है। शोभा यात्रा के माध्यम से हिंदू जनमानस को धार्मिक आयोजनों के प्रति लगाव रखने एवं इसमें बढ़ ...