आदित्यपुर, दिसम्बर 23 -- गम्हरिया। जयकान स्थित शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय में एचएम और गायत्री परिवार प्रचारक दल के सदस्य रह चुके संजीव कुमार महतो की पुण्य स्मृति में जयकान खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन अतिथियों ने संजीव महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर महतो की पत्नी सह जिला परिषद सदस्य स्नेहा महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष सह जायकान ग्राम प्रधान डॉ. शुभेन्दु महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बेनी माधव महतो, देवलाल महतो, मुनेश्वर महतो, समीर महतो समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.