हापुड़, अप्रैल 1 -- डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक जयकरण सिंह शासन के आदेश पर सीओ बन गए हैं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी। शासन ने डीपीसी जारी करते हुए निरीक्षक से सीओ पद पर पदोन्नति की है। इसी क्रम में डायल 112 में तैनात निरीक्षक जयकरण सिंह को निरीक्षक से सीओ के पद पर पदोन्नति कर दी है। बुधवार को एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.