बागपत, अप्रैल 10 -- दाहा। प्राथमिक विद्यालय तमेलागढ़ी में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने पर छपरौली विधायक का स्वागत किया गया। विधायक डा.अजय कुमार ने कहा कि विकास कार्य कराना ही उनका लक्ष्य रहा है। कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी पर टिप्पणी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। विधायक डा.अजय कुमार ने कहा कि विकास के नाम पर कहीं भी कोताही नहीं बरती जाएगी। हिंडन व कृष्णी नदियों पर पुल की मांग आई तो झुंडपुर व असारा के पास पुल का कार्य भी शुरू करा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी पर टिप्पणी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। किसानों के गन्ने पर 30 रूपए बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का...