बागपत, मार्च 24 -- बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंगलवार को दोघट पहुंचे। उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को मिल रही धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा है कि धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, देश में गैस की किल्लत को लेकर भी नरेश टिकैत ने चिंता जताई। उन्होंने इसे एक तरह की आपात स्थिति बताया और कहा कि सभी लोगों को गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों के उपयोग की भी सलाह दी। ताकि गैस पर दबाव कम किया जा सके। टिकैत ने काला बाजारी और ब्लैक मार्केटिंग पर भी सख्ती से लगाम लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटना सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि जनता की भी जिम्म...