मेरठ, मार्च 20 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को दी गई जान से मारने की धमकी पर राष्ट्रीय लोकदल नेताओं में रोष है। जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, वरिष्ठ नेता विनय मल्लापुर, मनोज जिटौली और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी ने सरकार से तुरंत कार्रवाई करने और जयंत चौधरी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। विनय मल्लापुर का कहना है कि जयंत चौधरी को धमकी देना और उनके बंगले की जासूसी करने की घटना असहनीय है। पार्टी कार्यकर्ता और किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं राष्ट्रीय किसान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को धमकी दिए जाने का मामला बेहद गंभीर है। सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.