बुलंदशहर, फरवरी 8 -- बुलंदशहर। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी 14 फरवरी को लुहारली गांव पहुंचकर शहीद सूबेदार रणजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेताओं ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। रविवार को रालोद नेताओं ने धमेडा, कीरत, तातारपुर, सरदार नगर और जसनावली गांव में जनसंपर्क किया। रालोद नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को लुहारली गांव में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह एवं जनसभा ऐतिहासिक होगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे। युवा रालोद जिला महासचिव निशांत कौशिक ने कहा कि जयंत चौधरी सर्व समाज के नेता हैं और सभी वर्गों के हितों को समान रूप से आगे बढ़ा रहे...