जयंत की जनसभा आज, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे रालोद पदाधिकारी
मेरठ, अप्रैल 24 -- सिवालखास विधानसभा के ईकड़ी में शनिवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोकदल की जनसभा को लेकर शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जनसभा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के शिरकत करेंगे। व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने मंच, सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और आमजन को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सुनील रोहटा, चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र खजूरी, अभिमन्यु ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.