सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। एनसीएल जयंत की सीडब्लुएस कॉलोनी में तीन सूने आवासों को चोरों ने निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा, लाकर तोड़े और घर का सारा सामान तहस-नहस कर दिया। बच्चों की छुट्टी और शादी-विवाह के चलते तीनों घरों से परिवार बाहर थे और चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर कीमती सामान के साथ एक स्कूटी भी चोरी कर ले गए। कालोनी वासियों का आरोप है कि 15 सिक्योरिटी गार्ड तैनात है तो चोर किसी प्रकार चोरी को अंजाम दे सके इसकी जांच जरूरी है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...