भागलपुर, फरवरी 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर, नरगा में क्रांतिकारी समाज सुधारक बाबू जगदेव प्रसाद जी का 103वीं जयंती सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित समाज की समस्याओं को राष्ट्रीय फलक पर जगह दिलाई। समाज सेवी देवेंद्र दास, शिव पूजन सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, राजीव रंजन, प्रणव शर्मा, जवाहर लाल मंडल, आशुतोष आशीष, गंगा मंडल, जय प्रकाश साह, शंकर मंडल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...