मथुरा, सितम्बर 3 -- पंडित अमित भारद्वाज ने कहा है कि इस बार जन्माष्टमी पर्व पर जयंती योग बन रहा है। अर्ध रात्रि में कृष्ण जन्म के समय अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र भी है। कई साल बाद ऐसा संयोग आया है कि अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र युक्त है। रोहिणी नक्षत्र में ही श्रीकृष्ण की जन्म हुआ था। भारद्वाज ने कहा है कि लीला पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण चन्द्रवंशी अर्थात् चन्द्रदेव के वंशज हैं। चंद्रमा का पुत्र बुध है, इसलिए कृष्ण ने बुधवार को पुत्रवत जन्म लिया। पंडित अमित भारद्वाज बताते हैं कि अष्टमी तिथि शक्ति का प्रतीक है। कृष्ण सर्वशक्ति सम्पन्न व स्वयंभू हैं, इसलिए उन्होंने अष्टमी तिथि को चुना। यह भी पढ़ें- Janmashtami: भगवान कृष्ण का जन्म कैसे करें? जानें जन्माष्टमी पूजा की संपूर्ण पूजा विधि रोहिणी चंद्रमा का सबसे प्रिय नक्षत्र व पत्नी है। इसलिए रोह...