प्रयागराज, फरवरी 15 -- आर्य समाज चौक के सभागार में रविवार को स्वामी दयानंद सरस्वती को उनकी जयंती पर याद किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री पंकज जायसवाल ने कहा कि स्वामी दयानंद ने महिला सशक्तीकरण का जो बीज बोया था उसके परिणाम स्वरूप आर्य कन्या, डीएवी व अन्य शिक्षण संस्थाएं संचालित हो रही हैं। संयोजन आर्य समाज के प्रधान रविंद्र जायसवाल, स्वागत जिलामंत्री रवि पांडेय ने किया। मदन शर्मा, श्रीविजय जायसवाल, एनपी त्यागी, संध्या आर्या, अभय जायसवाल, पंकज शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, अंगद शुक्ला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...