मोतिहारी, मार्च 30 -- अरेराज, निसं। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा एवं गोविंदगंज ममरखा निवासी रामर्षिदेव ऋषि जी की 121वीं जयंती के अवसर पर आयोजित चंपारण के धरोहर स्मारिका का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। महंत शिवशंकर गिरि महाविद्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी स्मृति सम्मान सह स्मारिका विमोचन कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की सराहनीय उपस्थिति देखी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर इस स्मारिका विमोचन समारोह का उद्घाटन बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, पुलिस निरीक्षक पूर्णकाम सामर्थ, थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी, मुख्य पार्षद अमितेश कुमार पाण्डेय उर्फ रंटू पाण्डेय, संगठ...