मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मीनापुर। फुलवरिया गांव में शुक्रवार को जयंती पर सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। समाज सुधार सेवा परिषद के सचिव आभा अनमोल ने कहा कि ग्रामीण भारत का विकास नेताजी का सपना था, जो आज भी अधूरा है। इस मौके पर डॉ. श्यामबाबू प्रसाद, प्रमोद कुमार, रामप्रवेश कुशवाहा, विश्वनाथ प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...